लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के शरीर में दाद हो जाते हैं, जो तरह-तरह की अंग्रेजी दवाइयों और क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद भी ठीक नहीं हो पाते हैं। कई बार चेहरे के आसपास दिखाई देने वाले दाद की वजह से लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आयुर्वेद में दाद की समस्या से छुटकारा पाने के कई देसी और अचूक उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक रामबाण उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप दाद से छुटकारा पा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दाद को जड़ से समाप्त करने के लिए रोज इमली के बीजों को नींबू के रस में घिसकर दाद वाली जगह पर लगाये। इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दाद ठीक हो जाते हैं।

Related News