लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दही खाना लगभग सभी लोगों को पसंद है। अधिकतर लोग मार्केट से दही खरीद कर खाते हैं, हालांकि उनमें कई तरह के केमिकल का उपयोग किया जाता है। दोस्तों कई लोग घर पर भी दही जमा कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन दही मीठा होने की जगह खट्टा हो जाता है। दोस्तों आज हम आपको घर पर मीठा दही जमाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

1.दोस्तों घर पर दही जमाने के लिए आप हमेशा चीनी या मिट्टी के बर्तन का उपयोग करें। जानकारी के लिए बता दें कि चीनी और मिट्टी के बर्तन की तासीर ठण्डी होती है, इसलिए उसमें दही मीठी जमती है।

2.दोस्तों गर्मी में हमेशा दही जल्दी और मीठा जमता है इसके लिए आप शाम को 5 बजे के आसपास दही जमाने के लिए रख दें, जिससे दही करीब 9-10 बजे तक जम जाएगा। दोस्तो दही जमने के बाद उसे फ्रिज में रख दें, क्योंकि रात भर दही बाहर रहने से वो खट्टा हो जाएगा।

3.दोस्तों हमेशा दही जमाने के लिए साफ बर्तन का ही उपयोग करें, ताकि आपका दही बिल्कुल मीठा स्वाद दे।

Related News