गिलोय एक ऐसा चमत्कारी पौधा है, जो सभी तरह के मर्ज की दवा साबित होता है। गिलोय किस तरह से मानव जीवन को हर तरह के रोगों से छुटकारा दिलाकर रोगमुक्त करती है। गिलोय एक ऐसी औषधि है, जिसे अमृत तुल्य वनस्पति माना जाता है। इसके पत्ते पान के पत्तों की तरह होते हैं और इसके सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहता है। आइए आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि गिलोय किन-किन बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है।

आयुर्वेदिक द्रष्टिकोण से रोगों को दूर करने में सबसे उत्तम औषधि के रूप में गिनी जाती है। यह मनुष्य को किसी भी प्रकार के रोगों से लड़ने कि ताकत प्रदान करती है। बता दें कि गिलोय सबसे ज्यादा लाभकारी डायबिटिज के रोगियों के लिए होता है। इसमें हाइपोग्लैसेमिक होता है जो शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाये रखता है।

गिलोय खाने के फायदे

1. डायबिटिज रोगियों के लिए गिलोय रामबाण दवा है। गिलोय में डायबिटिज नियंत्रित करने के तत्व पाए जाते हैं। इसमें हाइपोग्लैसेमिक गुण होते हैं जो चीनी को ठीक रखते हैं।

2. गिलोय आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की समस्याओं को दूर रखता है और उनकी रोशनी अच्छी करने में भी मदद करता है। गिलोय को पानी में उबालकर आंखों पर लगाने से आंखों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं।

3. गिलोय में पाचन तंत्र को ठीक करने का गुण पाया जाता है। गिलोय का सेवन करने से बदहजमी, कब्ज, गैस, मरोड़ आदि समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है।

4. गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है जिस कारण सर्दी जुखाम और दूसरी कई घातक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

Related News