इंटरनेट डेस्क। देश मेें ऑनलाइन पेमेंट का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग किया जाता है।

अब लोगों के मन में सवाल उठता है कि व्यक्ति एक दिन में यूपीआई के माध्यम से कितने रुपए तक ट्रांसफर कर सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

एनपीसीआई के अनुसार, व्यक्ति एक दिन में यूपीआई के माध्यम से कुल एक लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकता है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा यूपीआई के जरिए लेनदेन करने के लिए गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे आदि सर्विस प्रोवाइडर एप का उपयोग किया जाता है।

व्यक्ति इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनपीसीआई द्वारा तय की गई प्रतिदिन एक लाख रुपए की लिमिट से अधिक की लेनदेन नहीं कर सकते हैं। आपको इस संबंध में जानकारी जरूर ही होनी चाहिए।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News