हम अपनी जिंदगी की कल्पना पेड़ों के बिना नहीं कर सकते हैं। हम पेड़ों के बिना जीवित भी नहीं रह सकते हैं क्योकिं ये हमारे लिए जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन देते हैं। हालाकिं पेड़ एक समान होते हैं लेकिन कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जो अपनी अनोखी विशेषता के चलते अलग पहचान बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं उसको काटने पर इंसानों की तरह खून निकलता है।

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस अनोखे पेड़ को लोग 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जानते हैं। इस पेड़ को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जिनमे - किआट मुकवा, मुनिंगा शामिल है। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है।

इस पेड़ की अगर डाली भी टूट जाए तो भी खून निकलने लगता है। असल में यह खून नहीं होता है बल्कि गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है।

इसका इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए किया जाता है और इसके अलावा ये दाद,आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत रखता है।

इस पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। इसके पत्ते बेहद घने होते हैं और इस पर पीले रंगे के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी आसानी से मुड़ जाती है और इसलिए इस से आसानी से फर्नीचर बनाए जा सकते हैं।

Related News