सेहत के लिए शलगम खाना फायदेमंद होता है। शलजम को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। शलजम शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सेवन किया जाने वाला कंद है। बता दे की, शलजम में विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटीन और पोटेशियम जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। शलजम की सब्जी सर्दियों में मिलती है और बेहतरीन होती है।

इम्युनिटी - बता दे की, शलजम इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। दरअसल, शलजम में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

मधुमेह - मधुमेह रोगियों के लिए शलजम का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। शलजम में चीनी की मात्रा कम होती है और यह शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

पाचन होता है अच्छा - फाइबर से भरपूर शलजम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जी हां और यह पेट दर्द, एसिडिटी, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाता है। साथ ही आंतें भी मजबूत होती हैं।

कैसे करें शलजम के पत्ते- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शलजम के पत्ते स्वाद में थोड़े कड़वे होते हैं हालांकि आप इसका साग बना सकते हैं. इसे आप चटनी के साथ बनाकर खा सकते हैं. जिसके अलावा, शलजम के पत्तों को सूप और सलाद में भी मिलाया जा सकता है। आप चाहें तो इसके पत्तों को आटे में मिलाकर परांठे बना सकते हैं.

Related News