pc: abplive

हिंदू धर्म में हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है। इसे हर अनुष्ठान और पूजा में शामिल किया जाता है। हल्दी के बिना कोई भी यज्ञ या पूजा अधूरी मानी जाती है।

हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। पीला रंग गुरु देव बृहस्पति का प्रतीक है। हल्दी से उपाय करने से समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सुख, धन, समृद्धि, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारक माना जाता है। बृहस्पति जीवन में सुख और समृद्धि लाता है।

हल्दी से जुड़े उपाय जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति को मजबूत करते हैं। गुरुवार के दिन हल्दी के उपाय करने से आपके कार्यों में प्रगति हो सकती है।

इसके अलावा गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने एक चुटकी हल्दी चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

हल्दी का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस उपाय से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Related News