इन दिनों कई तरह के डिजाइन के लहंगे ट्रेंड में हैं।अगर आप भी परफेक्ट ब्राइडल लुक चाहती हैं तो आप वेडिंग फंक्शन के लिए इस तरह के लहंगे भी ट्राई कर सकती हैं।इनमें आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगीआइए एक नजर डालें इन लहंगे लुक पर


जरकन वर्क - आप जरकन वर्क वाला लहंगा पहन सकती हैं।इस तरह के लहंगे में आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी।इसके साथ दो तरह के दुपट्टे कैरी करें।इस तरह के लहंगे के साथ आप सिल्वर ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।


फ्लोरल लहंगा - आप फ्लोरल डिजाइन में पिंक कलर का लहंगा चुन सकती हैं।ये लुक आप पर काफी जचेगा।बालों को बन में बांधे और गुलाब के फूलों का गजरा लगाएं,जिसमे आप बहुत खूबसूरत लगेगी।इन दिनों फ्लोरल लहंगा काफी ट्रेंड में है।


बैज कलर - इस तरह के लहंगे के साथ आप कुंदन ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं।इसके साथ बालों को बन में बांधे।इस तरह का लहंगा आपको क्लासी लुक देने का काम करेगा। ऐसे में आप बैज कलर का लहंगा ट्राई कर सकती हैं।

वेलवेट डिजाइन लहंगा -इस तरीके के लहंगे के लिए आप मैरून कलर का लहंगा चुन सकती हैं।ये आपको रॉयल लुक देगा।सर्दियों के लिए इस फैब्रिक का लहंगा एकदम परफेक्ट है।इस तरह के लहंगे आपको सर्दी से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

Related News