लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आज हम आपको घर पर चना कबाब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको वेजिटेरियन लोग घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं। दोस्तों यह चने का कबाब खाने में बेहद लजीज और स्वादिष्ट लगते हैं। आप चाहो तो इन्हें घर आए मेहमानों को भी बना कर आसानी से खिला सकते हैं। आइए जानते हैं चना कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

200 ग्राम काले चने, 3 स्लाइस ब्राउन ब्रेड,1 बारीक कटा हुआ प्याज,स्वादानुसार नमक, 3 कलियां लहसुन,1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक का टुकड़ा,2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च,1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया,1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला,तलने के लिए तेल।

रेसिपी
दोस्तों घर पर लजीज और मसालेदार चना कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आप काले चने को करीब 5 घंटे तक पानी में भिगो कर मिक्सी में डालकर दरदरा पेस्ट बना ले। अब आप चने के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल कर इसमें सभी मसाले मिलाकर मिश्रण बना लें और कबाब का आकार दे दे। दोस्तों अब मध्यम आंच पर एक कढ़ाई या फिर नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके एक के बाद एक सभी कबाब को फ्राई कर ले। लो दोस्तों तैयार है आपके टेस्टी चने का कबाब। अब आप इसे टोमेटो केचप या अपनी मनपसंद चटनी के साथ घर वालों को सर्व कर सकते हैं।

Related News