इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका गर्मी के मौमस में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको यहां के किन्नौर जिले में राक्छम गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

समुद्र स्तर से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव की प्रकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बस्पा नदी इस गांव की सुंदरता को और बढ़ाती है। लंबे सेदर के पेड़, बर्फ से ढ़ाके हुए पहाड़, दूर तक फैले हुए घास के मैदान आपका दिल जीत लेंगे।

आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपने पार्टनर के साथ बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। कपल्स को ये स्थान बहुत ही पसंद आता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC: herzindagi

Related News