इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत झीलों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको यहां पर की मणिमहेश झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपखंड में स्थित ये एक बेहद आकर्षक और पवित्र झील है। 4,080 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील को मानसरोवर झील के समान ही पवित्र माना जाता है। यहां की यात्रा करने में पयर्टकों को बहुत ही मजा आता है।

इस झील तक पहुंचन के लिए पर्यटकों को करामाती पहाड़ों और हरियाली के माध्यम से 13 किमी की पैदल चलना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यहां की यात्रा करना बेहतर होता हैं। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News