इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित येलागिरी हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 30 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित येलागिरी हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

तमिलनाडु का ये खूबसूरत हिल स्टेशन जलगामपरई फॉल्स, बागों और गुलाब के बगीचे आदि के खूबसूरत नजारों के कारण भी प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें एक शानदार हिल स्टेशन की सभी विशेषताएं हैं, चाहे वह सूर्यास्त बिंदु हो या झीलें और पार्क।

तमिलनाडु के इस हिल स्टेशन के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। इसी कारण यहां पर पयर्टकों की ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। आप इस हिल स्टेशन पर अपनी यात्रा को आरामदायक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News