इंटरनेट डेस्क। अगर आप नए साल का स्वागत करने के लिए कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैैं तो मसूरी जा सकते हैं, जो खूबसूरती के मामले में नैनीताल और शिमला से कम नहीं है। ये पर्यटक स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

आपको आज ही अपने पार्टनर या परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सभी का दिल खुश कर देगी। यहां पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस पर्यटक स्थल पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा।

यहां पर मसूरी झील, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, क्राइस्ट चर्च और मसूरी हेरिटेज सेंटर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। आपका हर बार यहां पर घूमने का मन होगा। यहां पर घूमने के हिसाब से मौसम बहुत ही शानदार रहता है।

PC: amarujala

Related News