pc: abplive

सभी अपनी रोजाना की लाइफ से बोर हो जाते हैं और ऐसे में बदलाव के लिए वे कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। बहुत से लोग कम से कम एक बार विदेश जाने का सपना देखता है, लेकिन कई लोग बजट की कमी के कारण नहीं जा पाते हैं। अगर आप बिना किसी समझौते के अपनी यात्रा के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो निम्नलिखित टिप्स आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। इन टिप्स से आप कम बजट में फॉरेन ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

बजट की योजना:
अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। ये तय करें कि वहां पर रहने के लिए क्या क्या ऑप्शन है और आप बजट के अनुसार किस आवास में रुक सकते हैं। यह भी तय करें कि आप फ्लाइट, ट्रेन या बस से यात्रा करना चाहते हैं। इन सभी चीजों की योजना पहले से बना लें। कभी-कभी सुबह या देर रात की उड़ान के किराये में अंतर होता है, इसलिए आप यहां पैसे भी बचा सकते हैं।

ऑफ-सीज़न यात्रा:
ऑफ सीजन में आप अपनी चुनी हुई जगह पर जाकर काफी पैसे बचा सकते हैं। आपको तब यहाँ होटल्स के साथ साथ फ्लाइट पर भी छूट मिल सकती है।

pc: ekParinda

होटल के बजाय हॉस्टल में रहें:
होटल की बजाय हॉस्टल में रहें। इसके अलावा लॉज में रुकने का भी विकल्प है। आजकल होमस्टे का भी विकल्प मौजूद है, जो होटलों की तुलना में काफी सस्ता और बेहतर विकल्प है। वहां रहने के अलावा अपनी सुविधा के अनुसार खाना बनाने का भी विकल्प है।

सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें:
टैक्सी या कैब बुक करने के बजाय, आपको वहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आप काफी पैसा बचा सकते हैं।

pc: TV9 Bharatvarsh

स्ट्रीट फ़ूड:
आप जहां भी जाएं, महंगे होटलों की बजाय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखें। यह ना सिर्फ रेस्टोरेंट से सस्ता है बल्कि आप वहां के मशहूर खाने का स्वाद भी आसानी से ले सकते हैं.

Related News