इंटरनेट डेस्क। सिक्किम भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। अगर आप राफ्टिंग का मजा लेने के लिए यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं।

आपको यहां पर तीस्ता नदी में इसका मजा लेने का मौका मिलेगा। ये सिक्किम की प्रमुख नदी है और इसे सिक्किम क्षेत्र की जीवन रेखा के रूप में जाना जाता है। साहसिक कार्य के प्रति उत्साही लोगों को इस रोमांचक जगह पर जरूर ही जाना चाहिए। आपको आज ही यहां पर जाने का प्लान अपने दोस्तों के साथ बना लेना चाहिए। यहां आप केवल नौ सौ रुपए की फीस देकर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

सिक्किम में आपको चो ल्हामू झील का भी दीदार करने का मौका मिलेगा, ये प्राचीन झील उत्तरी सिक्किम में समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे देश की सबसे ऊंची झील घोषित किया जा सकता है।

PC: navbharattimes, sikkimtourismindia

Related News