इंटरनेट डेस्क। अगर आपका नए साल के मौके पर पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो आप शोजा जा सकते हैं, जो हिमाचल प्रदेश में बंजार घाटी के बीच स्थित एक छोटा सा बहुत ही खूबसूरत गांव है। हिमाचल प्रदेश का ये गांव अपने लकड़ी से बने कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

इस गांव में आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने को मौका मिलेगा। ये एक शांत और शहर की दुनिया से दूर आराम करने की अच्छी जगह है। जालोरी पास से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोजा में हमेशा मौसम सुहावना रहता है। बर्फ से ढके हिमालय क्षेत्र के साथ आपको यहां पर किले, झील, झरने जैसे पर्यटक स्थनों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा।

आप यहां पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आपको आज ही पत्नी के साथ मिलकर यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।

PC: holidayrider

Related News