इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में बर्फबारी का मजा लेने का प्लान बना रहे हैं तो लाहौल स्पीति आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आप आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

लाहौल स्पीति में अब लोगों को अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है। इसको लेकर एक मान्यता भी है। लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन और देवी बोटी 12 हफ्ते बाद देवालय वापस आ चुके हैं। इसी कारण अब लोगों को यहां पर बर्फबारी होने की उम्मीद है। बताया जता है कि राजा घेपन के बाहर जाने पर यहां पर बर्फबारी नहीं होती है।

राजा घेपन के वापस लौटने के बाद लोगों को यहां पर फिर से बर्फबारी की उम्मीद जगी है। लाहौल स्पीति में आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News