इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को करीब से प्रकृति की खूबसरती का दीदार करना पसंद होता है। अगर आप भी नए साल के मौके पर इसी प्रकार की जगह का भ्रमण करने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार तमिलनाडु और कर्नाटक के बॉर्डर पर स्थित होगेनक्कल वॉटरफॉल का दीदार जरूर ही करें। ये देश की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।

इसकी तुलना नियग्रा वॉटरफॉल से की जाए तो यह उससे कम नहीं है। यहां पर कुदरत के नजारों के बीच पानी समान रूप से विशाल चट्टानों पर गिरता हुआ नजर आता है। प्रकृति प्रेमियों को होगेनक्कल वॉटरफॉल की खूबसूरती बहुत ही प्रसंद आती है। बंगलौर से केवल 127 किमी दूरी पर स्थित ये सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन आपको बहुत ही पसंद आएगा।

इस वॉटरफॉल के आसपास आपको हैंगिंग ब्रिज, चिल्ड्रन पार्क, मगरमच्छ पुनर्वास केंद्र, पेन्नाराम गांव और मेट्टूर बांध आदि का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां की यात्रा का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News