हर माता पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चों के साथ ट्युर पर जाए।लेकिन बच्चों के साथ यात्रा करना बेहद मुश्किल होता है। मुश्किल हो जाता है। बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए अपने कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके बच्चे के लिए यात्रा के दौरान लाभदायक साबित होंगे। जब भी आप अपने बच्चे के साथ यात्रा पर जा रहे है तो आप ध्यान रखे की उसके खिलोनों को लेना नहीं भूले।

साथ में उसके लिए दूध ले। महत्पुरण बात ध्यान रहे कि उसकी पानी की बोतले, चादर, डायपर लेना जरूरी समझे।आप बच्चे के शेड्यूल को ध्यान में रखकर टिकट बुक करें। भूख लगने पर बच्चे अक्सर रोते हैं। इसलिए आप उनका खाना, पीना, सोना और सब कुछ अपने साथ ले जाते हैं। यात्रा करने से पहले बच्चे को सुलाएं। इससे वह मजे से यात्रा का आनंद उठा पाएंगे।

यात्रा के दौरान बच्चे का खास ध्यान रखे। क्योंकि जितना आपका बच्चा आराम करेगा उतना आप यात्रा का मजा ले सकते है। अपने साथ खिलौने, चित्र पुस्तकें, पेंटिंग रंग रखें। अगर बच्चा ऊब गया है तो आप उसे ये सब चीजें दे सकते हैं। इससे वह सहज महसूस करेगा और यात्रा का आनंद उठाएगा।

डॉक्टर से भी सलाह लें
ट्रिप पर जाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। शिशु की सुरक्षा के लिए एक बार डॉक्टर से बात करें। फिर उसकी सलाह से ही बच्चे के स्वास्थ्य और अन्य मामलों का ध्यान रखें। सबसे जरूरी बात है कि आप यात्रा में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स के साथ रखें।

Related News