इंटरनेेट डेस्क।
अगर आप इस महीने में किसी सुंदर और शांत हिल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुन्नूर जा सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। अभी मार्च महीना चल रहा है। इसी कारण आप वीकेंड पर इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लें।

पश्चिमी घाट के नीलगिरी पहाडिय़ों में ये दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपका यहां से वापस आने का मन नहीं करेगा। 1930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुन्नूर नीलगिरी पहाडिय़ों और कैथरीन फॉल्स के आकर्षक दृश्यों के साथ इस हिल स्टेशन पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। शांत, सुंदर और प्राकृतिक जगह पर घूमने की चाह रखने वाले पयर्टकों को ये बहुत ही पसंद आएगा।

आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ प्रकृति की करीब से खूबसूरती देखने के लिए इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: traveltriangle

Related News