इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। अगर आपका नए साल के मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के चंबा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है।

हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्यटन स्थल को दूध और शहद की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। चंबा अपनी धाराओं, मंदिरों, घास के मैदानों, चित्रों और झीलों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको हस्तशिल्प और वस्त्र क्षेत्र के साथ ही पांच झीलें, पांच वन्यजीव अभयारण्य और कई मंदिरों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। इस पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में विदेश पर्यटक आते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

Related News