pc: Tour My India

यदि आप ट्रेवलिंग के लिए वीकेंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए ऐसी कुछ जगहें हैं जहाँ आप वीकेंड में घूमने का प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ एक बेहद खूबसूरत शहर माना जाता है, जो न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी मशहूर है। इसके अलावा इस शहर में कई अन्य विशेषताएं भी हैं जो इसे एक पर्यटन स्थल बनाती हैं। चंडीगढ़ के आसपास कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली या चंडीगढ़ के नजदीक हैं तो यह यात्रा आपके बजट में है।

कसौली
कसौली शिमला और कालका के बीच स्थित है। यह चंडीगढ़ से सिर्फ 52 किलोमीटर दूर है। यह एक हिल स्टेशन है जहां आप प्रकृति के साथ-साथ रोमांच का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ का सनराइज और सनसेट बेहद ही खूबसूरत है।

pc: FootLoose Dev

बारोग
बारोग चंडीगढ़ से लगभग 58 किलोमीटर दूर है। यह एक मशहूर हिल स्टेशन है जहां आप कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। यहां स्थित चूर चांदनी चोटी (पर्वत) बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

परवाणू
परवाणू चंडीगढ़ से 35 किलोमीटर दूर है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां आप प्रकृति के करीब पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पहाड़ी व्यंजनों और ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

pc: Adventure Nation

शोघी
शोघी चंडीगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ झरनों का मजा भी ले सकते हैं।

मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स चंडीगढ़ से 41 किलोमीटर दूर स्थित है और अपने आप में एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप वीकेंड के दौरान अपने परिवार के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। यहां तीन झीलें हैं जिनमें टिक्कर ताल, बड़ा ताल और छोटा ताल शामिल हैं। आप यहां बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

Related News