इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई ऐसी ऐतिहासिक जगह मौजूद हैं, जिन्हें देखने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। आज हम आपको राजस्थान के एक प्रसिद्ध किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको उदयपुर किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। उदयपुर के इस किले को वर्तमान में सिटी पैलेस के नाम से जाना जाता है। उदयपुर किला देश का दूसरा सबसे बड़ा किला है।

पिछोला झील के पूर्वी तट पर स्थित इस किले को 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। आपको इस किले में राजपूत और मुगल शैली का दीदार करने का मौका मिलेगा। मशहूर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए ये किला दुनिया में प्रसिद्ध है। इसमें कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। अगर आप उदयपुर की यात्रा कर रहे हैं तो ये किला जरूर ही देखना चाहिए। इसे देखने के बाद आपका उदयपुर टूर यादगार बन जाएगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News