भारत एक विशाल देश हैं जहां का इतिहास बेहद समृद्ध रहा हैं। इन ऐतिहासिक जगहों में किले बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। देशभर में कई किले हैं जो अपनी वास्तुकला, सुंदरता, इतिहास के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं ऐसे किलों की जो भूत की कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

भानगढ़ किला, अलवर- भानगढ़ किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित हैं। इसको भारत का सबसे रहस्यमयी व डरावनी किले के रूप में जाना जाता हैं। यह अलवर जिले का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप फेमस हैं। यहां हर माह भूत प्रेत की एक नयी कहानी बनती रहती हैं और घटित होती रहती हैं। यही कारण है कि यह किला हमेशा चर्चा में बना रहता है।

गोलकुंडा किला- गोलकुंडा 15वी शताब्दी में बना एक किला है जिसका निर्माण हैदराबाद के क़ुतुब शाही राजवंश ने करवाया था। इस किले को यहाँ की हीरे एवं सोने की खदाने होने के कारण हर कोई हथियाना चाहता था। कई राजाओं जैसे औरंगजेब ने यहाँ पर कई बार आक्रमण किये जिस कारण किला ध्वस्त हो गया। दिन के समय में आज भी पर्यटक इस किले को देखने एवं जहाँ कोहिनूर हीरा मिला था उस खदान को देखने आते है। लेकिन रात में यहाँ न कोई आना चाहता हैं और ना कोई आता है। कहते है कि रानी तारामती तथा उनके पति को स्थानीय लोगो ने मारकर किले में दफना दिया था। तभी से रात में रानी के चलने की आवाजे तथा नाचते हुए रानी को लोगो द्वारा देखा गया है।

गढ़कुंडार किला, मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गाँव में स्थित 'गढ़कुंडार का किला' भारत के सबसे डरावने किले में से एक है। कहा जाता है यह किला कई रहस्यों और चमत्कारों से भरा हुआ है, इसीलिए आज भी लोग दिन ढलने के बाद इसके पास से गुजरने में भी डरते है। आज भारत में इसे किले से जुड़ी डरावनी कहानियां प्रसिद्ध है।

शनिवारबाड़ा किला, पुणे- पुणे का शनिवार बाड़ा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ पर देश-विदेश से हजारों पर्यटक हरा वर्ष घूमने के लिए आते है तथा इस महल की बनावट, कला तथा विशालता का गुणगान करके वापस लौटते है। यहाँ इस किले में चाचा, मुझे बचाओं की आवाजें आती हैं, लोग कहते हैं कि अँधेरा होने पर यही आवाज आज भी महल के अन्दर गूँजती है। पूर्ण चंद्रमा के दौरान इस आवाज को लोगो द्वारा अक्सर सुनते देखा गया है।

Related News