इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में भी एक बहुत खूबसूरत बीच है। इस बीच के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको यहां के चूका बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पीलीभीत शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। आप नए साल के मौके पर इस बीच पर जा सकते हैं।

ये एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। ये बहुत ही शांत जगह है। ये यूपी में बरेली से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। जहां का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता आपको बहुत ही पसंद आएगी। घने और निर्जन जंगल के माध्यम से पर्यटक इस बीच पर पहुंचते हैं।

यहां पर खाने के स्टॉल, ट्री हाउस और आसपास बने कुछ मंदिर पर्यटकों को बहुत ही पसंद आते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News