इंटरनेट डेस्क. इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि दुनिया के हर देश में भारतीय लोग मौजूद हैं लेकिन एक देश ऐसा भी है जिसे मिनी इंडिया के नाम से पुकारा जाता है या जाना जाता है। इस देश के बारे में बताया जाता है कि यहां पर 37 फीसदी भारतीय लोग रहते हैं। इस देश की राजभाषा हिंदी ही है। जहां पर अधिकतर भारतीय लोग ही निवास करते हैं आइए इस लेख के माध्यम से इस देश के बारे में जानते हैं विस्तार से -

* मिनी इंडिया के नाम से पुकारे जाने वाले इस देश का नाम फिजी है जो दक्षिण प्रशांत महासागर के मेला नेशिया में स्थित है जो एक तरह का द्वीपीय देश है। इस देश को दुनिया में इसलिए भी जाना जाता है। क्योंकि इस देश की राजभाषा हिंदी की है। और यह यहां पर अवधि के रूप में विकसित हुई है।

* भारत की तरह ही यह देसी बी ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की मार झेल चुका है। इस देश का इतिहास हजारों भारतीय गन्ना किसानों से जुड़ा हुआ बताया जाता है बताया जाता है कि पहले अंग्रेज भारतीय लोगों को यहां पर जबरदस्ती लाए थे लेकिन बाद में भारतीय लोग यहां पर अपनी मर्जी से रहने लगे थे।

* इस द्वीप समूह वाले देश में कहीं दीप है लेकिन यहां के 2 द्वीप ऐसे हैं जो बहुत चर्चित है जिसमे विती लेवु और वनुआ लेवु शामिल है। यहां पर लगभग 90 फ़ीसदी आबादी निवास करती हैं एक समय ऐसा हुआ करता था जब यहां पर आदिवासियों का दबदबा हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ सब बदल गया।

* इस देश को मिनी इंडिया के नाम से जाने जाने की एक वजह यहां पर मौजूद हिंदू मंदिर भी है। इस देश में सबसे बड़ा मंदिर नादी शहर में स्थित है। इस मंदिर को सुब्रमन्य हिंदू मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर रहने वाले लोग हिंदू त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं।

Related News