इंटरनेट डेस्क।
केरल अपने पर्यटक स्थलों के हिसाब से विश्व प्रसिद्ध है। केरल में देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। आज हम आपको यहां के एक मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हम आज यहां के श्री पद्मनाभास्वामी मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

केरल के धार्मिक स्थलों में इस मंदिर की अपनी अलग पहचान है। भगवान विष्णु के इस मंदिर को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। इस मंदिर की कलाकारी अपने आप में अद्भुत है।

जीवंत हो उठने वाली मूर्तियों और उत्तम श्रेणी की वास्तुकला ने इस मंदिर को अपनी अलग ही पहचान दिलाई है। ये भारत के सबसे प्राचीन विष्णु मंदिरों में से एक है।

अगर आपका केरल घूमने का कार्यक्रम है तो एक बार इस मंदिर को जरूर ही देखना चाहिए।

Related News