इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को विदेश घूमना पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आपको बहुत ही कम बजट में भ्रमण कर सकते हैं। आज हम आपको श्रीलंका के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो भारतीयों के लिए सुंदर और किफायती जगहों में से एक है।

श्रीलंका का इतिहास भी रामायण काल से जुड़ा हुआ है। हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित ये देश भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया मेें प्रसिद्ध है। यहां पर धार्मिक प्रवृत्ति के, इतिहास प्रेमी और एडवेंचर लवर घूमने का मजा ले सकते हैं। ये खूबसूरत देश चारों ओर से समुद्र के पानी से घिरा हुआ है।

यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत समुद्री बीचेज का दीदार करने का मौका मिल जाएगा। यहां की भूमि पहाड़ों और तटीय मैदानों से मिलकर बनी है। इसी कारण यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

PC: tripoto

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News