इंटरनेट डेस्क। नए साल पर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश बहुत ही शानदार जगह है। आज हम आपको शिमला के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप हिमाचल प्रदेश की राजधानी में नए साल के मौके पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। ये उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है।

आपको यहां पर मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला का दीदार करने का मौका मिलेगा। ये हिल स्टेशन है पर्यटकों, हनीमूनर्स और परिवारों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन पर आपको करीब से प्रकृति की खूबूसरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

खूबसूरत पहाडिय़ों और रहस्यमयी जंगलो के बीच शिमला बहुत ही शानदार जगह है। इस हिल स्टेशन की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने के लिए मजबूर करता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News