इंटरनेट डेस्क। अगर आप गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबूसरती झीलों का दीदार करने मौका मिलेगा। इसमें चंद्रताल झील भी एक है, जो समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश की इस प्रसिद्ध झील की गिनती देश की सबसे खूबसूरत झीलें में भी की जाती है।

ये देश के दो सबसे अधिक ऊंचाई वाले आद्र्रभूमियों में से एक है। इसकी विशेष बात ये है कि ये अर्धचंद्राकार आकार की है। इसी कारण तो इसका नामचंद्रताल नाम पड़ा है। हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई चंद्रताल झील पर आप शांत वातावरण और बेजोड़ प्राकृतिक सुन्दरता के बीच अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

यहां पर आपको विभिन्न जंगली फूलों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News