इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वर्कआउट का सहारा लिया जाता है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, इसके कारण आपको त्वचा संबंधित कई प्रकार की परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। वर्कआउट से चेहरे पर पिंपल्स की बड़ी परेशानी बन सकती है।]

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि जिम में किन लापरवाही के कारण आपको त्वचा से जुड़ी ये परेशानी हो सकती है। जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान चेहरे को छूने से बचना चाहिए। इस दौरान व्यक्ति टूल्स से लेकर फ्लोर या कई और चीजों को छूते होंगे। इस कारण हाथों में बैक्टीरिया आना एक आम बात है। इस दौरान चेहरे पर हाथों को लगाने से पिंपल्स को बढ़ावा मिलता है।

वहीं आउटडोर वर्कआउट के दौरान सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। ऐसा नहीं करने से सूरज की हार्मफुल रेज के कारण आपकी त्वचा प्रभावित हो सकती है।

PC: freepik

Related News