इंटरनेट डेस्क। नए साल के मौके पर अगर आप किसी खूबसूरत बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आंध्र प्रदेश जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो वाईजेग शहर से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। इसका नाम रुशिकोंडा तट है, जो आंध्रप्रदेश के लोकप्रिय समुद्र तटो में से एक है।

ये बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आकर्षित करता है। आंध्र प्रदेश का ये समुद्र तट व्यापक रूप से अपनी सुनहरी रेत और बंगाल की खाड़ी की लहरों के लिए जाना जाता है। हरे पौधों से घिरा रशिकोंडा समुद्र तट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आपको यहां पर रशिकोंडा समुद्र तट तैराकी, वॉटर स्कीइंग और विंड सर्फिंग जैसे पानी के खेलों का मजा लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: newstrack

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News