इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान जा सकते हैं। अभी यहां पर घूमने के हिसाब से मौसम में बहुत ही शानदार है। राजस्थान की खूबसूरती भारतीय ही नहीं विदेशियों को भी अपनी ओर खींचती है। यहां पर बड़ी संख्या में विदेश पर्यटक आते हैं। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर तो अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर आमेर महल, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, हवामहल, अल्र्बट हॉल और जलमहल हमेशा से ही विदेश पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होते हैं। वहीं जैसलमेर और उदयपुर भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण प्रसिद्ध है। माउंट आबू भी पर्यटकों की पसंद होता है।

राजस्थान के प्रत्येक शहर में आपको खूबसूरती, ऐतिहासिकता, भव्यता, शाही शैली और राजवाडा विरासत के नजारे का दीदार करने का मौका मिलता है। प्रदेश के ऐतिहासिक महल, किले, झीले, रेगिस्तान की वादियां हर तरह से संतुष्ट करते हैं।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News