दीपावली का त्यौहार पूरे भारत देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है दीपावली का त्यौहार खूब सारी रोशनी और प्यार तथा नई शुरुआत का प्रतीक है भारत देश विविधता में अनेकता उसे भरा देश है। इसलिए भारत देश में सभी जगहों पर दीपावली को अपने-अपने तरीकों से मनाया जाता है आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे भारत देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में यहां पर दीपावली को अलग-अलग खास तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से इन शहरों के बारे में विस्तार से -


* अयोध्या :

दीपावली का त्यौहार भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या में भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली के दिन अयोध्या का नजारा देखने लायक होता है। भगवान राम के आने की खुशी में उनके शहर वाले हर साल दिवाली के दिन लाखों की संख्या में दिए जलाते हैं। अयोध्या में हर साल रिकॉर्ड तोड़ने वाली संख्या में दिए जलाए जाते हैं और कई तरह के शानदार प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं।


* पंजाब :

पंजाब में भी दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है यहां पर दीपावली के त्यौहार को कैदी मुक्ति दिवस के मौके पर सिख दिवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है। यहां पर 52 कैदियों के साथ छठे सिख गुरु को दिवाली के दिन ही ग्वालियर से मुक्त किया गया था। पंजाब में अमृतसर में इस मौके को बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाया जाता है।


* वाराणसी :

दीपावली के त्यौहार को वाराणसी में भी भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां पर देव दीपावली को केवल 1 दिन ही नहीं बल्कि दिवाली के करीब 2 हफ्तों बाद तक मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार के बारे में बताया जाता है कि इस दिन भगवान गंगा में स्नान करने धरती पर आते हैं और इसी वजह से इस दिन गंगा घाट को लाखों की संख्या में मिट्टी के दीए से सजाया जाता है और भगवान का आगमन किया जाता है।

Related News