इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में कई पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मायानगरी मुंबई बेहतर विकल्प बन सकता है। नवंबर से फरवरी के बीच मुंबई का मौसम सुहावना होता है। एक तटीय क्षेत्र होने के कारण इस दौरान मुंबई में अधिक ठण्ड नहीं पड़ती।

आज हम आपको मुंबई के एलीफैंटा आइलैंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये मुंबई के तट से कुछ दूरी पर ही स्थित है। एलीफैंटा आइलैंड देश के सबसे मनमोहक और प्राचीन स्थानों में से एक है। इस कारण आपको एक बार एलीफैंटा की खूबसूरती जरूर ही देखनी चाहिए। एलीफैंटा को लेकर एक रहस्य बना हुआ है।

आज तक इस बात का कोई भी पता नहीं लगा सका है कि इसकी रचना कैसे हुई थी। इस स्थान की वास्तुकला देखते ही बनती है। इसे पत्थरों से काट कर बनाया गया है। इस स्थान की खूबसूरती पर्यटकों को भावविभोर कर देती है। इसे देखने का चार्ज केवल दस रुपए ही है। आपको जरूर एलीफैंटा आइलैंड जाना चाहिए।

Related News