हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित इस खूबसूरत देशा का ताल्लुक रामायण से है और यह रावण की नगरी के नाम से लोकप्रिय है। आप चाहे धार्मिक प्रवत्ति के व्यक्ति हैं या एडवेंचर के शौकीन, बड़े फूडी हैं या फिर इतिहास प्रेमी, बीच ज्यादा पसंद करते हैं या पहाड़ों को एक्सप्लोर करना पसंद है, श्रीलंका में आपको सभी चीजें मिलेंगी। श्रीलंका एक ऐसा देश है जो अपने समृद्ध कल्चर के कारण खूब जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप श्रीलंका की 3 दिन की ट्रिप सिर्फ 25 हजार में कैसे कर सकते हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से -

* फ्लाइट लगभग 1 महीना पहले बुक करें :

अगर आप श्रीलंका की जर्नी के लिए 1 महीना पहले टिकट बुक कराते हैं, तो आपको एडवांस बुकिंग में 10-15% तक की बचत हो सकती है। सबसे पहले आप श्रीलंका के किस शहर को घूमना चाहते हैं, वो तय कर लें। आप कोलंबो, कैंडी, जाफना आदि शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि, महीने भर पहले टिकट्स बुक करना सभी के लिए पॉसिबल नहीं हो सकता है। मगर कोशिश करें कि आप एडवांस में रिफंडेबल टिकट्स की बुकिंग करें। आपको कनेक्टिंग शहरों से श्रीलंका के लिए 1-2 सप्ताह पहले भी फ्लाइट मिल सकती है, लेकिन उनकी कीमत थोड़ा ज्यादा होती है।

* सैर करने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट का करें चयन :

लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद से आपका बजट भी अंडर कंट्रोल रहेगा और आप शहर भी घूम सकेंगे। जैसे हवाई अड्डे से कुछ जगहों के लिए शटल सर्विस उपलब्ध है। अगर आप बस से आसपास की जगहों को ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको बता दें कि वहां भी बसों की सेवाएं भारतीय सिस्टम जैसी ही हैं, तो आपको उनमें ट्रैवल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही उनका किराया 20-40 रुपये के बीच में है। श्रीलंका के कई शहर लोकल ट्रांसपोर्ट से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। अगर आप उन शहरों को अच्छी तरह घूमना चाहते हैं, तो लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद ले सकते हैं।

* रुकने के लिए गेस्टहाउस या 3 स्टार होटल्स चुने :

कैंडी और जाफना जैसे शहर में भी आराम से किफायती और अच्छे गेस्ट हाउस और होटल्स उपलब्ध होंगे। होटल बुक करते हुए ध्यान रखें कि आपकी एक मील उसमें शामिल हो। अगर आप 5 दिन की बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने रुकने के लिए भी एडवांस में गेस्ट हाउस या फिर 3 स्टार होटल्स बुक करना चाहिए। अगर आप कोलंबो में ही रुक रहे हैं, तो इस शहर में आपको कई सारे स्टैंडर्ड होटल्स भी 1200 रुपये के हिसाब से मिल जाएंगे।

* श्रीलंकन फूड का लें मजा :

अगर आप श्रीलंका में हैं, तो आपको यहां की कुछ बेहतरीन डिशेज भी ट्राई करनी चाहिए। फिश अंबुल थियल, कोट्टू, परिप्पू, अप्पम, पोलोस आदि जरूर ट्राई करना चाहिए। आपको बता दें कि आप यहां 500 के अंडर कई सारी चीजों का स्वाद ले सकते हैं । आपको बता दें कि श्रीलंका का खानपान भी बहुत स्वादिष्ट है। अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन है, तो आपको यहां नॉन-वेज के बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। कई सारे फाइनेस्ट कैफेज में आप 1000 रुपये के अंदर लजीज डिशेज ट्राई कर सकते हैं।

Related News