इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको चॉकलेट ओट्स बाइट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है।

जरूरी सामग्री:
- 2 कप मिल्क चॉकलेट
- 4 टेबलस्पून बटर
- 3 कप ओट्स
- 1 कप शहद
- 2 छोटी कटोरी, अखरोट-काजू
- 2 छोटी कटोरी किशमिश
- केक कंटेनर

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक बर्तन में मिल्क चॉकलेट डालकर एक मिनट तक माइक्रोवेव कर लें।
- अब पैन में ओट्स रोस्ट कर इन्हें बड़े कांच के बाउल में डालें।
- इसमें अब कटे काजू, अखरोट, किशमिश, शहद और चॉकलेट अच्छे से मिला लें।
- अब केक कंटेनर में एक किचन पॉलीथिन बिछाकर इस पर पेस्ट फैला लेंं।
- अब इसे फ्रिज में रख लें।
- अब इसे फ्रिज से निकालकर इच्छानुसार काट लें।
- चॉकलेट ओट्स बाइट इस प्रकार से बना लें आप।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News