जब बात भारत देश की खूबसूरती की होती है तो यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर कई स्मारक और कई तरह के सुंदर लुभावने परिदृश्य का जिक्र जरूर किया जाता है। इसके अलावा भारत की संस्कृति और सभ्यता भी यहां पर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हमारे भारत देश की संस्कृति केवल यही तक ही सीमित नहीं मानी जाती बल्कि यहां के विभिन्न राज्यों में कुछ ऐसी बेहतरीन गुफाएं भी मौजूद हैं जिन्हें देखने का भी अपना एक अलग ही मजा है। इन गुफाओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं यदि आप भी इस बार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप भी भारत की ऐतिहासिक गुफा को देखने और घूमने का प्लान बना सकते हैं आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं भारत देश की इन ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में -


* महाराष्ट्र में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं :


यदि आप भारत की ऐतिहासिक गुफा का घूमने का प्लान बना रहे है तो आप महाराष्ट्र में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाओं का घूमने का प्लान कर सकते हैं यह गुफाएं महाराष्ट्र के जलगांव शहर में स्थित है। इन गुफाओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं यह गुफाएं चट्टानों को काटकर बनाई गई है और इन गुफाओं में प्राचीन धार्मिक चित्र और मूर्तियां बनाई गई है। एलोरा में 34 गुफाएं हैं जो छुट्टी और 11वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व की है। और अजंता में कुल 28 गुफाएं हैं जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और छठी शताब्दी ईस्वी की मानी जाती है अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म को समर्पित मानी गई है और एलोरा की गुफाएं बौद्ध धर्म को।


* मेघालय में स्थित मौसमाई गुफाएं :

मेघालय के चेरापूंजी शहर में स्थित मॉस्माई गुफाएं देश की अन्य गुफाओं से कई मामलों में अलग मानी जाती है। पृथ्वी पर सबसे नामी स्थान के पास स्थित यह गुफा सुंदर चूना पत्थर की गुफाएं मानी जाती है जिसमें कई विशाल कक्ष और मार्ग स्थित है जहां पर अन्य भारतीय भाषाओं में अंधेरा रहता है इसके विपरीत इस गुफाओं में पूरी तरह से रोशनी रहती है जिससे पर्यटकों के लिए उन्हें तलाशना सुविधाजनक हो जाता है इन गुफाओं के अंदर आपको सुंदर स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट संरचनाएं देखने को मिलेगी।


* कर्नाटक में मौजूद बादामी गुफाएं :

कर्नाटक में स्थित बादामी गुफा में कुल 4 गुफाएं हैं जिसमें से दो भगवान विष्णु को समर्पित बताई गई है और एक शिव को तथा दूसरी जैनियों को समर्पित है एक पहाड़ी की चोटी पर लाल बलुआ पत्थर से बनी बादामी गुफाएं भारतीय rock-cut वास्तुकला के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि यह भारतीय गुफाएं छठी शताब्दी पूर्व की बनी हुई है. इन गुफाओं को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर आते हैं।

Related News