इस बार हमारे देश में नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होने वाली है। नवरात्रि में लोग पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा के रूपों की पूजा अर्चना करते हैं। और कहीं लोग नवरात्रि में घूमने का प्लान भी बनाते हैं यदि आप भी इस नवरात्रि घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप घूमने के लिए मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों में जाने का प्लान कर सकते हैं हमारे देश में मां दुर्गा के कई मशहूर मंदिर हैं जहां पर आप दर्शन करने के लिए जा सकते हैं इन मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन करने को लेकर कहा जाता है कि यहां पर आने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन मंदिरों के बारे में विस्तार से -

1. गुवाहाटी में स्थित कामख्या मंदिर :

इस नवरात्रि मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आप गुवाहाटी में स्थित कामख्या मंदिर जाने का प्लान कर सकते है। यह मंदिर निलाचल पहाड़ियों पर स्थित है यहां पर नवरात्रि के दौरान बहुत ही भव्य तरीके से यह त्योहार मनाया जाता है यह मंदिर देश के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल किया जाता है यहां पर नवरात्रि के दौरान अंबुबाची मेले का भी आयोजन किया जाता है।

2. कटरा में स्थित वैष्णो देवी मंदिर :

मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी मंदिर भी जा सकते हैं यह मंदिर बहुत ही मशहूर मंदिरों में से एक है जो कटरा में स्थित है यहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। मां दुर्गा यहां पर चट्टानों के रूप में गुफाओं के अंदर वास करती है।

3. मनसा देवी मंदिर :

इस नवरात्रि आप भी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मनसा देवी मंदिर जाने का प्लान कर सकते हैं यह मंदिर उत्तराखंड में स्थित है इस मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं इस मंदिर में दर्शन करने को लेकर माना जाता है कि यहां पर मां दुर्गा के दर्शन करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान यहां पर कई तरह के प्रोग्राम की आयोजित किए जाते हैं।

4. नैना देवी मंदिर :

मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए नैना देवी मंदिर भी जाना जाता है यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित है। इस नवरात्रि आप यहां पर जाने का प्लान है कर सकते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहां पर सती की आंखें गिरी थी इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं।

Related News