pc: tv9hindi

घूमना फिरना कई लोगों को पसंद होता है। नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अपना अलग ही मजा है। हालांकि, शिमला, मनाली या गोवा जैसी मशहूर जगहों पर हर बार जाना संभव नहीं होता। इसलिए आज हम आपको बैंगलोर के पास कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ वीकेंड बिता सकते हैं।

स्कंदगिरी: स्कंदगिरी बैंगलोर के पास एक पहाड़ी इलाका है, जहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। आप यहाँ पर 2-3 दिन के लिए आ सकते हैं। इसे कलवरा दुर्गा या कलवरा बेट्टा के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह 1450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो नंदी पहाड़ियों से घिरी हुई है। आप पहाड़ी रास्तों के किनारे किलों के खंडहर देख सकते हैं, जो कई डरावनी कहानियों से जुड़े हैं।

pc: Times of India

थट्टेकेरे झील:
रामनगर जिले के कनकपुरा तालुका में बैंगलोर से लगभग 40 किमी दूर स्थित, थोट्टीकेरे गांव में थट्टेकेरे झील है। ये उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो ज्यादा भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं क्योंकि यह शहर के बाहरी इलाके में स्थित है, जहाँ हरियाली के बीच शांति का माहौल है। हरियाली से घिरा शांत वातावरण आपका मन मोह सकता है। अगर आपको प्रकृति की फोटोग्राफी पसंद है, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है।

नंदी हिल्स: नंदी हिल्स कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में गंगा राजवंश द्वारा बनाया गया एक प्राचीन हिल स्टेशन है। आप अपने दोस्तों के साथ यहाँ जा सकते हैं। यहाँ आपको खूबसूरत पहाड़ और हरियाली के नज़ारे देखने को मिलेंगे। लगभग 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित नंदी हिल्स के नजारे आपका मन मोह लेंगे। तीन नदियों के संगम स्थल होने के कारण इसे नंदी दुर्गा या नंदी किला के नाम से भी जाना जाता है।

pc: MagicBricks

कनकपुरा: कनकपुरा बैंगलोर से लगभग 63 किमी दूर स्थित है। यहाँ आपको नाइट ट्रेकिंग का मौका मिल सकता है, जो दक्षिण भारत के सभी ट्रेकिंग स्थानों में प्रसिद्ध है। अगर आप शांतिपूर्ण जगहों पर जाना पसंद करते हैं, तो आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ भी यहाँ जा सकते हैं। आपको रात में तारों से भरे आकाश के नीचे सोने का भी मौका मिल सकता है, जो इसे एक यादगार अनुभव बना देगा।

Related News