इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने पयर्टक स्थलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में प्रदेश के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर जैसी मुख्य जिलों में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। आज हम आपको प्रदेश की एक बहुत ही खूूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

आप नए साल के मौके पर पार्टनर के साथ यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको यहां किशनगढ़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो जयपुर और अजमेर के बीच में सिथत है। सफेद मार्बल के लिए मशहूर किशनगढ़ को राजस्थान का मालदीव और राजस्थान का स्विट्जरलैंड बोला जाता है।

यहां का 300 बीघा में फैला मार्बल डंपिंग यार्ड बर्फीली वादियों में होने का एहसास कराता है। एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी में बहुत ज्यादा मात्रा में मार्बल का वेस्ट निकलता है। ये मार्बल का वेस्ट पर्यटकों को यहां पर बर्फीली वादियों का एहसास करता है। प्री-वेडिंग शूट के लिए ये स्थान पूरे देश में प्रसिद्ध है।

PC: navbharattimes

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News