इंटरनेट डेस्क। नए साल के मौके पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही शानदार जगह है। आज हम आपको यहां के एक गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो स्पीति घाटी में स्थित है। इस गांव का नाम किब्बर है, जिसे विश्व का सबसे ऊंचा मोटर योग्य गांव माना जाता है।

हिमालच प्रदेश का ये गांव अपने प्राकृतिक परिदृश्य और कई बौद्ध मठों के लिए भी दुनिया में प्रसिद्ध है। 4270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किब्बर लद्दाख और टिबे के गांवों से मिलता जुलता है। इस गांव को कियबर के नाम से भी जाना जाता है। ये गांव स्थानीय मठ और किब्बर वन्यजीव अभयारण्य के कारण पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है।

प्रदूषण मुक्त वातावरण के कारण यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News