इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग नए साल में कही पर घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी कही पर घूमने का प्लान है तो कौसानी गांव जा सकते हैं, जो उत्तरांखड के बागेश्वर जिले में स्थित है। पिंगनाथ चोटी पर बसा ये गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

यह गांव जहां एक ओर हिमालय की खूबसूरती के दर्शन करवाता है, तो वहीं दूसरी तरफ बर्फ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारों का दीदार करता है। उत्तराखंड के इस गांव को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

अपनी हरियाली, देवदार के वृक्षों के जंगल, हिमालय की आकर्षक चोटियों सहित सभी आकर्षणों के कारण यहां पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत स्थानों का दीदार करने का मौका मिलेगा। कौसानी पर्यटन स्थल हनीमून मनाने वालों को बहुत ही पसंद आता है। आप आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर हनीमून का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

Related News