इंटरनेट डेस्क। जल्द ही वैलेंटाइन डे आने वाला है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए बहुत से लोग पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आप भी इसी प्रकार का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको कश्मीर के गुलमर्ग के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है, जहां पर जाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ बर्फीले रेस्टोरेंट का लुत्फ आप ले सकते हैं।
कश्मीर के गुलमर्ग में इस इस रेस्टोरेंट को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

गुलमर्ग के एक स्थानीय व्यवसायी ने पर्यटकों को रोमांचक और खूबसूरत यादें देने के लिए इस खूबसूरत रेस्टोरेंट को बनाया था। आपको यहां पर करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News