pc: tv9hindi

क्या आप भी फरवरी में बीच वेकेशन की योजना बना रहे हैं? भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं जो साल के दूसरे महीने में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आइए आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप फरवरी में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वर्कला बीच, केरल: यह दक्षिण केरल में स्थित एक खूबसूरत बीच है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। धार्मिक रुझान, साहसिक खेलों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे वर्कला की यात्रा फरवरी में सबसे अच्छी योजना है।

पुरी बीच, ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध पुरी भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बहुत से लोग पुरी बीच देखने आते हैं, जो सूर्य मंदिर से 35 किलोमीटर और राजस्थानी भुवनेश्वर से 65 किलोमीटर दूर है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य मनमोहक होता है।

pc: GetYourGuide

राधानगर बीच, हैवलॉक द्वीप: टाइम मैगज़ीन ने एक बार इसे एशिया का सबसे अच्छा समुद्र तट घोषित किया था। यह खूबसूरत समुद्र तट हैवलॉक द्वीप पर स्थित है और बंगाल की खाड़ी में फैला हुआ है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य देख कर आपका वापस का आने का मन नहीं करेगा।

pc: tv9hindi

मरीना बीच, चेन्नई: यह देश के मशहूर और सबसे बड़े समुद्री तटों की सूची में शामिल है। इसे चेन्नई का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल माना जाता है। देश के इस सबसे बड़े समुद्र तट की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है। मीलों तक केवल नीला पानी और आकाश का नजारा इसे मनमोहक बनाता है।

Follow our Whatsapp Channel for latest News​

Related News