चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक देकर गर्मी में राहत प्रदान की हैं और अगर आप गर्मी की वजह से कई दिनों से घूमने नहीं गए हैं और अब अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बेस्ट प्लेस हैं लक्षद्वीप, जिसकी खूबसूरती दुनिया के हर कोने से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको लक्षद्वीप जाने, खाने, टहरने और आदि सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे-

\Google

लक्षद्वीप पहुँचने के लिए देश के किसी अन्य हिस्से से कोई सीधी ट्रेन नहीं है। यात्रा आमतौर पर केरल के एर्नाकुलम दक्षिण रेलवे स्टेशन से शुरू होती है। वहाँ से यात्री समुद्र या हवाई मार्ग से लक्षद्वीप जाते हैं।

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप जाने के लिए दो रास्ते हैं: हवाई और समुद्री मार्ग। हवाई मार्ग आपको अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डे तक ले जाता है। कोच्चि से अगत्ती के लिए नियमित रूप से उड़ानें संचालित होती हैं, जो लगभग नब्बे मिनट में यात्रा पूरी करती हैं।

Google

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित जहाज कोच्चि से लक्षद्वीप के विभिन्न द्वीपों के लिए रवाना होते हैं। समुद्री यात्रा आम तौर पर 12 से 20 घंटे की होती है, जो एमवी अमीनदीवी, एमवी अरब सागर, एमवी भारत सीमा, एमवी द्वीप सेतु, एमवी कवरत्ती, एमवी लक्षद्वीप सागर और एमवी मिनिकॉय जैसे जहाजों द्वारा संचालित होती है, जिनमें से प्रत्येक का किराया अलग-अलग होता है।

Google

यात्रा का विस्तृत समय और किराया मोड के अनुसार अलग-अलग होता है

Related News