pc: Special Holidays Travel

शादी के सभी फंक्शन्स के पूरा होने के बाद, कपल्स को अपने हनीमून का इंतजार रहता है। लेकिन समझ नहीं आता है कि कहाँ जाना चाहिए। अगर आपकी शादी दिसंबर में है और आपने अभी तक अपने लिए कोई परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन नहीं चुना है, तो हम आपको कुछ बहुत सुंदर और सस्ते डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

बाली:
बाली, भले ही अन्य शहरों की तरह भीड़-भाड़ से भरा न हो, लेकिन यहां पर आप प्रकृति के शांत और रोमांचक नजारों का आनंद ले सकते हैं। बाली इंडोनेशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में शुमार होता है और प्यार में डूबे जोड़ों के लिए एकदम परफेक्ट है। बाली में आप उलूवातू मंदिर-माउंट बटूर, नुसा पेनिडा, हंडारा गेट और बाली स्विंग जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां आकर आप अपने साथी के साथ कुछ दिन बिताकर वह लम्हे कभी नहीं भूल पाएंगे।

ग्रीस:
ग्रीस वो डेस्टिनेशन है जो कपल्स के लिए सभी सुविधाएँ प्रदान करता है। ग्रीस अपने समृद्ध इतिहास, शानदार फूड, कुदरती खूबसूरती, समंदर के किनारों और जाहिर तौर पर पार्टी लाइफ के लिए जाना जाता है। ग्रीस की खूबसूरती को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां आने पर, आप एथेंस की यात्रा का आनंद ले सकते हैं और अपने साथी के साथ सेंटोरिनी के फ्ली मार्केट्स का मजा ले सकते हैं।

pc: Secret Greece

जापान:

जापान हर प्रकार के कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आने पर, आपको चेरी ब्लॉसम के फूलों की सुंदरता के साथ एक नया रोमांटिक अनुभव होगा। जापान में, आपको आध्यात्मिकता से लेकर पार्टी लाइफ तक सब कुछ आसानी से मिलेगा। यहां आने पर, आप शांति और सुकून के साथ खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

मेक्सिको:
अगर आप पार्टी करने और मस्ती करने के शौकीन हैं, तो मेक्सिको एक अद्भुत डेस्टिनेशन है। यहां आने पर, आप कोझुमेल, प्यूर्टो वालार्टा, एनसेन्डा, काबो सैन लुकास, माजतलान जैसी लोकप्रिय जगहों की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां आकर आप अपने साथी के साथ पूरी तरह से मजा करेंगे और अनभुत पलों को यादगार बना सकते हैं।

pc: travel agency

मालदीव:
मालदीव हनीमून के शौकीन जोड़ों के लिए सपनों की जगहों में से एक है। यह एक समृद्ध हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप समूह राज्य है, जिसे अपने शानदार वॉटर विलाज के लिए जाना जाता है। इस डेस्टिनेशंस पर 100 से अधिक रिजॉर्ट्स हैं, और यहां आने पर आपको एक नई जीवन जीने का मौका मिलता है।

Follow our Whatsapp Channel for latest Sports News

Related News