pc: indiatv

महा शिवरात्रि पर भोलेनाथ को कई चीजों का भोग लगाया जाता हैं। ज्यादातर लोग भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाते हैं जैसे खीर, पेड़ा और बर्फी। आपने आज तक बाहर से खरीद कर तो कई बार पेड़े का भोग महादेव को लगाया होगा लेकिन इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आमतौर पर ये दूध और खोए को पकाकर बनाई जाती है। पर इसमें समय लगता है। ऐसे में आप 10 मिनट के अंदर इस रेसिपी से पेड़ा बना सकते हैं जो कि खाने में टेस्टी भी होता है और इसे बनाना भी आसान होता है।

महा शिवरात्रि के लिए 10 मिनट में पेड़ा रेसिपी:

सामग्री:

दूध का पाउडर
1 कप दूध
काजू
घी
किसा हुआ नारियल
चीनी
इलायची
बादाम

प्रक्रिया:

-एक ग्राइंडर में काजू, कसा हुआ नारियल, चीनी और इलायची को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
-1 कप मिल्क पाउडर लें।
- मिल्क पाउडर में 2 बड़े चम्मच घी मिलाएं.
-इसमें काजू, कसा हुआ नारियल, चीनी और इलायची का तैयार मिश्रण मिलाएं।
- थोड़ा और घी डालें और मिश्रण को आटे जैसा गूथ ले।
-अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण को हाथों के बीच घुमाकर छोटे-छोटे पेड़े का आकार दें।
-प्रत्येक पेड़े के बीच में बादाम लगा दें।
10 मिनट में आपके पेड़े बनकर तैयार हो जायेंगे।
इन स्वादिष्ट पेड़े का भोग लगाएं और स्वयं भी इनका आनंद लें।


Related News