विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ ( Jagannath) यात्रा ओडिशा के पूरी में शुरु हो चुकी है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेने के लिए ओडिशा के पुरी पहुंचते हैं. वैसे जगन्नाथ मंदिर के अलावा वे ओडिशा में दूसरे टूरिस्ट प्लेसिस को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. भगवान कृष्ण की लीला के दर्शन करने यहां पहुंचे यात्री ओडिशा में मन मोह लेने वाली इन जगहों पर भी घूम सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के अलावा कौन-कौन से अट्रैक्टिव टूरिस्ट प्लेस है जहां आपको ओडिशा की यात्रा के दौरान जरूर घूमना चाहिए। आइए जानते है इन जगहों के बारे में -

* कोणार्क सूर्य मंदिर :

यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल ये मंदिर बेहतरीन वास्तुकला का उदाहरण है. ओडिशा में घूमने गए और कोणार्क सूर्य मंदिर नहीं देखा, तो ये ट्रिप अधूरी मानी जाएगी. यहां साल में वार्षिक नृत्य व अन्य पारंपरिक चीजें मन को मोह लेती हैं।

* पुरी :

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर दूर पुरी भी यहां की एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. यहां का गुंडिचा मंदिर बहुत मशहूर है। यहां आप समुद्र के आसपास वैकेशन या ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं।

* चिल्का झील :

यहां हंस और किंगफिशर जैसे पक्षी देखने को मिल सकते हैं. खूबसूरत नजारों से भरी हुई ये झील ओडिशा के मोस्ट फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है. यहां फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की बात ही अलग है।

* जगन्नाथ मंदिर :

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस मंदिर से हर बार रथ यात्रा निकलती है, जिसमें कृष्ण के अलावा उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी साज सजावट के साथ निकाला जाता है। कहते हैं कि इस मंदिर को 12वीं शताब्दी में गंगा राजवंश के शासक ने बनाया था।

* भुवनेश्वर :

यहां कई ऐसी ऐतिहासिक साइट्स हैं, जहां घूमकर ट्रिप को शानदार बनाया जा सकता है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को मंदिरों का शहर भी माना जाता है. इसके अलावा यहां आप वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी, केव्स आदि में घूम सकते हैं।

Related News