इंटरनेट डेस्क। अंडमान निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। अगर आपका मार्च के महीन में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत द्वीप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम हैवलॉक द्वीप के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अंडमान के दिल की धडक़न बोला जाता है। इसे स्वराज द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में 39 किमी. की दूरी पर स्थित ये द्वीप हरियाली और सफेद बालू से भरे तट के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

हैवलॉक द्वीप मार्च के महीने में विजिट करने के लिए शानदार जगह है। अंडमान का ये बीच लवर्स के लिए ये किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी। आपको यहां पर समुद्र से जुड़ी एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा। आप आज ही परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

PC: tripoto

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News